घुटने में सूजन के कारण होपमैन कप के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगी सेरेना

पर्थ : विश्व की नंबर एक खिला सेरेना विलियम्स को सत्र के शुरु में ही चोट के कारण होपमैन कप टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से हटना पड़ा. सेरना को आज महिला एकल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से भिड़ना था लेकिन उन्होंने घुटने में सूजन और जलन के कारण मैच शुरु होने से कुछ […]
पर्थ : विश्व की नंबर एक खिला सेरेना विलियम्स को सत्र के शुरु में ही चोट के कारण होपमैन कप टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से हटना पड़ा. सेरना को आज महिला एकल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से भिड़ना था लेकिन उन्होंने घुटने में सूजन और जलन के कारण मैच शुरु होने से कुछ देर पहले अपना नाम वापस ले लिया.
इस मिश्रित टीम टूर्नामेंट से सेरेना को इस महीने के आखिर में होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब के बचाव की तैयारियां शुरु करनी हैं. सेरेना ने कहा, ‘‘मुझे निराशा है कि मैं आज पर्थ में खेलने के लिए नहीं उतर पायी. मैं आज सुबह खेलने की इच्छुक थी. दुर्भाग्य से मेरे घुटने में जलन के कारण मुझे विश्राम की जरुरत थी. मैं कल का मैच खेलने के प्रति आश्वस्त हूं.’’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




