सेरेना चुनी गयीं 2015 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

न्यूयार्क : इस साल टेनिस कोर्ट पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स को स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने वर्ष 2015 की सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना है. मैगजीन ने कहा कि टेनिस के इतिहास में इतने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करने और इस साल कई खिताब जीतने के लिये सेरेना को चुना गया. सेरेना ने […]
न्यूयार्क : इस साल टेनिस कोर्ट पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स को स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने वर्ष 2015 की सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना है. मैगजीन ने कहा कि टेनिस के इतिहास में इतने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करने और इस साल कई खिताब जीतने के लिये सेरेना को चुना गया.
सेरेना ने तीन मेजर खिताबों के अलावा इस साल 56 में से 53 मैच जीते और लगातार दूसरे साल सत्र में हर सप्ताह नंबर वन रही. स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के समूह संपादक पाल फिशटेनबाम ने कहा ,‘‘ सेरेना सिर्फ अपने दौर की ही नहीं बल्कि सर्वकालिक महानतम टेनिस खिलाडियों में से है. उसने इस साल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके सभी को काफी पीछे छोड़ दिया.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




