ePaper

फीफा के पूर्व रेफरी भट्टाचार्य का निधन

Updated at : 08 Dec 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा के पूर्व रेफरी भट्टाचार्य का निधन

नयी दिल्ली : फीफा के पूर्व रेफरी एस के भट्टाचार्य का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज पश्चिम बंगाल के चंदनपुर में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. वह साठ और सत्तर के दशक में भारत के सबसे प्रतिष्ठित रेफरी थे. उन्होंने वर्ष 1972 में तेहरान में हुए एशिया कप फाइनल में रेफरी की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फीफा के पूर्व रेफरी एस के भट्टाचार्य का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज पश्चिम बंगाल के चंदनपुर में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. वह साठ और सत्तर के दशक में भारत के सबसे प्रतिष्ठित रेफरी थे. उन्होंने वर्ष 1972 में तेहरान में हुए एशिया कप फाइनल में रेफरी की भूमिका निभायी थी.

उन्होंने देश के सभी प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों के फाइनल में रेफरी की भूमिका अदा की थी. डीएसए की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भट्टाचार्य के निधन से पूरे देश ने एक शानदार रेफरी खो दिया है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके निधन पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष और दिल्ली फुटबॉल संघ तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शोक प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola