भारत ने एशिया चैम्पियनशिप में तीरंदाजी का स्वर्ण पदक जीता

कोलकाता : भारतीय कंपाउंड टीम ने फाइनल में कोरिया को हराकर चीनी ताइपे में कल 18वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्यिनशिप में स्वर्ण पदक जीता.अभिषेक वर्मा, रतन सिंह और संदीप कुमार की भारतीय तिकड़ी ने कड़े मुकाबले में लिहोंग मिन, योंग ही चोई और जोंग्हो किम की कोरियाई टीम को 233-231 से हराया. भारत ने इसके साथ […]
कोलकाता : भारतीय कंपाउंड टीम ने फाइनल में कोरिया को हराकर चीनी ताइपे में कल 18वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्यिनशिप में स्वर्ण पदक जीता.अभिषेक वर्मा, रतन सिंह और संदीप कुमार की भारतीय तिकड़ी ने कड़े मुकाबले में लिहोंग मिन, योंग ही चोई और जोंग्हो किम की कोरियाई टीम को 233-231 से हराया. भारत ने इसके साथ ही इस एशियाई चैम्पियनशिप में अपना खाता खोला.
भारतीय टीम ने क्वालीफाइंग राउंड से लेकर पूरी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया. टीम क्वालीफाइंग राउंड में 2086 अंक के साथ शीर्ष पर रही और उसे प्री क्वार्टर फाइनल में बाई मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










