टेनिस रैंकिंग : युकी शीर्ष सौ से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2015 4:38 PM
नयी दिल्ली : एक सप्ताह तक टेनिस रैंकिंग में शीर्ष सौ में रहे भारत के युकी भांबरी छह पायदान खिसककर ताजा एटीपी एकल रैंकिंग में 105वें स्थान पर आ गए. युकी ने चोट के कारण बेंगलूर चैलेंजर नहीं खेला था लेकिन पुणे चैलेंजर में वाइल्ड कार्डधारी अन्वित बेंद्रे को हराकर अच्छी शुरुआत की. साकेत माइनेनी […]
नयी दिल्ली : एक सप्ताह तक टेनिस रैंकिंग में शीर्ष सौ में रहे भारत के युकी भांबरी छह पायदान खिसककर ताजा एटीपी एकल रैंकिंग में 105वें स्थान पर आ गए. युकी ने चोट के कारण बेंगलूर चैलेंजर नहीं खेला था लेकिन पुणे चैलेंजर में वाइल्ड कार्डधारी अन्वित बेंद्रे को हराकर अच्छी शुरुआत की. साकेत माइनेनी भी दो पायदान गिरकर 168वें स्थान पर आ गए जबकि सोमदेव देववर्मन 181वें स्थान पर बने हुए हैं.
युगल में रोहन बोपन्ना 14वें स्थान पर हैं जबकि लिएंडर पेस 36वें स्थान पर हैं. डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा व्यक्तिगत युगल रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है. वहीं उनकी जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस के भी अब उनके समान 10205 अंक हैं. एकल में अंकिता रैना 248वें स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










