मेहता ने रचा इतिहास, इंडियन ओपेन के सेमीफाइनल में पहुंचे

नयी दिल्ली: भारतीय क्यूइस्ट आदित्य मेहता ने इंडियन ओपेन स्नूकर में गुरुवार को यहां अपने हमवतन पंकज आडवाणी को 4–3 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया. मेहता कल सेमी फाइनल में स्टीफन मेगुइर से भिडेंगे. मेगुइर ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माइकल व्हाइट को 4–3 से हराया. गौरतलब है […]
नयी दिल्ली: भारतीय क्यूइस्ट आदित्य मेहता ने इंडियन ओपेन स्नूकर में गुरुवार को यहां अपने हमवतन पंकज आडवाणी को 4–3 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया.
मेहता कल सेमी फाइनल में स्टीफन मेगुइर से भिडेंगे. मेगुइर ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में माइकल व्हाइट को 4–3 से हराया. गौरतलब है कि मेहता ने दो बार के विश्व चैंपियन मार्क विलियम्स की चुनौती समाप्त करके इंडियन ओपन स्नूकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हमवतन पंकज आडवाणी के साथ रोमांचक मुकाबले की नींव रख दी थी.
आडवाणी और मेहता के बीच का मैच काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह पहला अवसर था जब भारत के दो क्यूइस्ट पेशेवर टूर में आमने सामने थे. इस तरह अब, किसी रैकिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मेहता प्रथम भारतीय हो गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










