आडवाणी ने इतिहास रचा, इंडियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Published at :17 Oct 2013 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
आडवाणी ने इतिहास रचा, इंडियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

नयी दिल्ली : पंकज आडवाणी ने भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी के तौर पर खुद से लगी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इंडियन ओपन स्नूकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. उन्होंने आज यहां अंतिम 16 चरण में स्टुअर्ट बिंघम की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए जीत दर्ज की. भारत के इस शीर्ष रैंकिंग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंकज आडवाणी ने भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी के तौर पर खुद से लगी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इंडियन ओपन स्नूकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. उन्होंने आज यहां अंतिम 16 चरण में स्टुअर्ट बिंघम की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए जीत दर्ज की.

भारत के इस शीर्ष रैंकिंग के स्नूकर पेशेवर खिलाड़ी ने बेस्ट ऑफ सेवन में दुनिया के आठवें नंबर के एसेक्स के बिघंम को 4 . 3 से शिकस्त दी. उन्होंनेआठ बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने कल रात ही दुनिया के 11वें नंबर के मार्क एलेन के खिलाफ अपना मुकाबला खेला था और उन्हें 12 घंटे से भी कम समय में प्रीक्वार्टरफाइनल खेलना पड़ा.

विश्व रैंकिंग में 70वें नंबर पर काबिज आडवाणी ने बिघंम को 99:53:-26 , 1-117 :117:, 80 :67:-15, 69:53:-16, 11-72:72:, 8-119 :119:, 86:86:-30 से मात दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola