यूएस ओपन : पेस और मार्टिना ने जीता मिक्सड डबल्स का खिताब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

न्यूयार्क : अमेरिकन ओपन के मिक्सड डबल्स का खिताब लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने जीत लिया है. पेस और मार्टिना की जोड़ी ने फाइनल में बेथनी मैटक और सैम क्वेरी की जोड़ी को 6-4, 3-6,10-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया. पेस और मार्टिना ने पहला सेट आसानी से 6-4 से अपने […]
विज्ञापन
न्यूयार्क : अमेरिकन ओपन के मिक्सड डबल्स का खिताब लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने जीत लिया है. पेस और मार्टिना की जोड़ी ने फाइनल में बेथनी मैटक और सैम क्वेरी की जोड़ी को 6-4, 3-6,10-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया.
पेस और मार्टिना ने पहला सेट आसानी से 6-4 से अपने नाम किया. दूसरे सेट में सैम-सैंड्स की जोड़ी ने वापसी करते हुए 6-3 से बाजी मारी, लेकिन तीसरा सेट टाई ब्रैकर तक गया. जहां पर इस जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी की और 10-7 से सेट जीतकर फाइनल अपने नाम कर लिया.ज्ञात हो कि इस साल पेस और मार्टिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन का खिताब भी अपने नाम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










