अपना-अपना मैच हारे लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2015 1:42 PM
न्यूयार्क : भारत के लिए अमेरिकी ओपन में निराशजनक दिन रहा जब लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा दोनों को अपने -अपने जोड़ी दारों के साथ यहां साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में शिकस्त का सामना करना पड़ा.सानिया और ब्रूनो सोरेस की गत चैंपियन मिश्रित युगल जोडी पहले दौर में ही 65 मिनट में आंद्रिया हलावाकोवा […]
न्यूयार्क : भारत के लिए अमेरिकी ओपन में निराशजनक दिन रहा जब लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा दोनों को अपने -अपने जोड़ी दारों के साथ यहां साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में शिकस्त का सामना करना पड़ा.सानिया और ब्रूनो सोरेस की गत चैंपियन मिश्रित युगल जोडी पहले दौर में ही 65 मिनट में आंद्रिया हलावाकोवा और लकास कुबोट की चेकगणराज्य की जोडी के खिलाफ 3-6, 3-6 की शिकस्त से प्रतियोगिता से बाहर हो गयी.
इससे पहले लिएंडर पेस और फर्नांडो वर्दास्को की जोडी को पुरुष युगल के दूसरे दौर में स्टीव जानसन और सैम क्वैरी की गैरवरीय अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ 5-7, 6-4, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा.पेस और स्पेन के वर्दास्को ने पहले दौर में जर्मनी के फ्लोरिन मायेर और फ्रेंक मोदेर की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराया था.
महिला युगल में सानिया और स्विट्जरलैंड का मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोडी दूसरे दौर में स्विट्जरलैंड की टीमिया बाकसिंसज्की और ताइपे की चिया जुंग चुआग की जोड़ी से भिडेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










