ePaper

अमेरिकी ओपन : सेरेना, जोकोविच अगले दौर में, निशिकोरि हारे

Updated at : 01 Sep 2015 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी ओपन : सेरेना, जोकोविच अगले दौर में, निशिकोरि हारे

न्यूयार्क : शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन खिताब के जरिये कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने की ओर कदम बढ़ाते हुए पहले दौर में 86वीं रैंकिंग वाली रुस की वितालिया दियाशेंको को हराकर ग्रैंडस्लैम में लगातार 29वीं जीत दर्ज की. तीन बार की गत चैंपियन सेरेना ने सर्फि 30 मिनट में 6 – 0, […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन खिताब के जरिये कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने की ओर कदम बढ़ाते हुए पहले दौर में 86वीं रैंकिंग वाली रुस की वितालिया दियाशेंको को हराकर ग्रैंडस्लैम में लगातार 29वीं जीत दर्ज की.

तीन बार की गत चैंपियन सेरेना ने सर्फि 30 मिनट में 6 – 0, 2 – 0 से जीत दर्ज की जब पैर की चोट के कारण वितालिया ने कोर्ट छोड़ दिया.
सेरेना की नजरें 1988 के बाद पहले कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पर है जब स्टेफी ग्राफ ने यह कारनामा किया था. पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच दूसरे दौर में पहुंच गए लेकिन पिछले उपविजेता जापान के चौथी वरीयता प्राप्त केइ निशिकोरि हारकर बाहर हो गये.
सेरेना का सामना अब डच क्वालीफायर किकि बर्तेंस से होगा जिसने क्रोएशिया की मिरजाना लुसिच बरोनी को 3 – 6, 6 – 4, 6 – 2 से मात दी. वहीं 12वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंसिच ने बुल्गारिया की सेसिल के को 6 – 1, 6 – 2 से हराया. सेरेना टोरंटो ओपन सेमीफाइनल में इसी युवा खिलाड़ी से हारी थी. जोकोविच को ब्राजील के जोओ सूजा को 6 – 1, 6 – 1, 6 – 1 से हराने में सर्फि एक घंटा 11 मिनट लगा.

पिछले उपविजेता निशिकोरि को फ्रांस के 41वीं रैंकिंग वाले बेनोइत पेइरे ने 6 – 4, 3 – 6, 4 – 6, 7 – 6, 6 – 4 से शिकस्त दी. गत चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने अर्जेंटीना के क्वालीफायर गुइडो पेला को 6 – 3, 7 – 6, 7 – 6 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola