सेरेना विलियम्स ने स्टेफी ग्राफ को बताया प्रेरणास्रोत

न्यूयार्क : टेनिस की नंबर वन खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने स्टेफी ग्राफ को अपना आदर्श बताया है. अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में आसानी से प्रवेश करने के बाद सेरेना ने कहा, उन्हें मानसिक दृढ़ता की प्रेरणा पूर्व टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ से मिली है. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना ने सिर्फ 30 मिनट […]
न्यूयार्क : टेनिस की नंबर वन खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने स्टेफी ग्राफ को अपना आदर्श बताया है. अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में आसानी से प्रवेश करने के बाद सेरेना ने कहा, उन्हें मानसिक दृढ़ता की प्रेरणा पूर्व टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ से मिली है. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना ने सिर्फ 30 मिनट में रुस की वितालिया दियाशेंको को 6 -0, 2 – 0 से हराकर अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. यह अमेरिकी ओपन में उसकी लगातार 22वीं जीत है. वह 1988 के बाद पहला कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने की दहलीज पर है.
स्टेफी ने 1988 में यह कारनामा किया था. इसके साथ ही वह स्टेफी के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड से सिर्फ एक जीत दूर है जबकि आस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट के सर्वकालिक रिकार्ड से दो खिताब दूर है.सेरेना ने कहा ,‘‘ आर्थर एशे स्टेडियम पर खेलकर बहुत अच्छा लगता है.
एक अमेरिकी होने के नाते मेरे जीवन का सफर यही से शुरु हुआ था. उसने कहा ,‘‘ यह साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम है. यदि मैं किसी और देश में खेलती तो भी मुझे इससे प्यार होता लेकिन अमेरिकी होने के नाते न्यूयार्क में खेलने से बढ़कर कुछ नहीं.” उसने मानसिक दृढता और एकाग्रता का श्रेय स्टेफी को दिया. उसने कहा कि वह बचपन से स्टेफी और मोनिका सेलेस के मैच देखती थी जिससे उसने मानसिक रुप से मजबूत होकर खेलना सीखा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




