प्रो कबड्डी लीग से पहले अभिषेक बच्चन ने कहा, भारत खेल क्रांति के लिए तैयार

मुंबई: आईपीएल के विवादों में फंसने के बीच अभिनेता अभिनेता अभिषेक बच्चन का मानना है कि भारत क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को आजमाने के लिए भी तैयार है. अभिषेक ने यहां प्रो कबड्डी लीग आयोजन में संवाददाताओं से कहा, भारत खेल क्रांति के लिए तैयार है. भारत में खेल को एक मनोरंजन के तौर […]
मुंबई: आईपीएल के विवादों में फंसने के बीच अभिनेता अभिनेता अभिषेक बच्चन का मानना है कि भारत क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को आजमाने के लिए भी तैयार है.
अभिषेक ने यहां प्रो कबड्डी लीग आयोजन में संवाददाताओं से कहा, भारत खेल क्रांति के लिए तैयार है. भारत में खेल को एक मनोरंजन के तौर पर देखा जाता है तथा प्रो कबड्डी लीग एवं आईएसएल (इंडियन सॉकर लीग) की सफलता इसे साबित करती है. पिछले जिस संख्या में लोगों ने कबड्डी लीग को देखा उससे उनके उत्साह के बारे में पता चलता है.
उन्होंने कहा, क्रिकेट की तुलना में कबड्डी ज्यादा देशों में खेली जाती है तथा मैं आश्वस्त हूं कि बहुत से भारतीय युवा कबड्डी में भागीदारी करेंगे और खेलने में रुचि रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




