टेनिस लीजेंड मार्टिना नवरातिलोवा से मिली लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा को वाहवाही
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद : महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा का कहना है कि पिछले सप्ताह विंबलडन खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा में कई समानताएं हैं. नवरातिलोवा ने यहां एक बातचीत के दौरान कहा , लिएंडर और सानिया दोनों काफी मेहनती हैं. उसके बिना आप जीत नहीं सकते. कुछ ही लोग लगातार जीत पाते हैं […]
विज्ञापन
हैदराबाद : महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा का कहना है कि पिछले सप्ताह विंबलडन खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा में कई समानताएं हैं.
नवरातिलोवा ने यहां एक बातचीत के दौरान कहा , लिएंडर और सानिया दोनों काफी मेहनती हैं. उसके बिना आप जीत नहीं सकते. कुछ ही लोग लगातार जीत पाते हैं लिहाजा मैं कहूंगी कि उन दोनों में कई समानताएं हैं.
वे हमेशा कड़ी मेहनत करते हैं. उन्होंने कहा , यह अद्भुत है कि मार्टिना हिंगिस ने दोनों भारतीयों के साथ खिताब जीते हैं. मैंने जैसे ही मार्तिना को पेस के साथ खेलते देखा, मुझे लगा कि दोनों का फैसला सही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










