ePaper

विंबलडन जीतने के बाद सेरेना विलियम्स और नोवाक जोकोविच ने खूब लगाये ठुमके

Updated at : 13 Jul 2015 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
विंबलडन जीतने के बाद सेरेना विलियम्स और नोवाक जोकोविच ने खूब लगाये ठुमके

विंबलडन में सिंगल का खिताब जीतने के बाद सेरेना विलियम और नोवाक जोकोविच इन दिनों जश्‍न में डूबे हुए हैं. दोनों खिलाडियों ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान जम कर ठुमके लगाये. सेरेना जहां पिंक‍ कलर की ड्रेस पहनकर स्‍टेज पर पहुंची, वहीं जोकोविच ब्‍लैक सूट में नजर आये. दुनिया के नंबर एक टेनिस […]

विज्ञापन

विंबलडन में सिंगल का खिताब जीतने के बाद सेरेना विलियम और नोवाक जोकोविच इन दिनों जश्‍न में डूबे हुए हैं. दोनों खिलाडियों ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान जम कर ठुमके लगाये. सेरेना जहां पिंक‍ कलर की ड्रेस पहनकर स्‍टेज पर पहुंची, वहीं जोकोविच ब्‍लैक सूट में नजर आये.

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिला‍डियों ने कार्यक्रम में जम कर लोगों का मनोरंजन किया. दरअसल विंबलडन का खिताब जीतने की खुशी में दोनों खिलाडियों के सम्‍मान में पार्टी आयोजित किया गया था. गौरतलब हो कि दुनिया की नंबर एक और शीर्ष वरीय सेरेना विलियम्स ने गारबाइन मुगुरुजा को हराकर छठा विंबलडन और कैरियर का 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.

undefined
सेरेना ने महिला एकल फाइनल में धीमी शुरुआत से उबरते हुए स्पेन की 20वीं वरीय मुगुरुजा को सीधे सेटों में एक घंटे और 22 मिनट में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी. सेरेना 33 साल और 289 दिन की उम्र में यह खिताब जीतकर मार्टिना नवरातिलोवा को पीछे छोड़कर ओपन युग में महिला एकल ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी बनी.
वहीं विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर से रोजर फेडरर का आठवां खिताब जीतने का सपना तोड़कर चार सेट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-7, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब अपने नाम बरकरार रखा.
undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola