मार्तिना के साथ यह विंबलडन कैरियर की सबसे खास जीत : पेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 3:43 PM
लंदन : विंबलडन में मिश्रित युगल खिताब जीतने से लिएंडर पेस काफी खुश हैं. पेस ने इस जीत को अपने कैरियर का सबसे यादगार जीत करार दिया. हालांकि 16 ग्रैंडस्लैम खिताब में से सबसे पसंदीदा चुनने से लिएंडर पेस ने इनकार कर दिया है. पेस ने कहा, मार्तिना हिंगिस के साथ यह विंबलडन मिश्रित युगल […]
लंदन : विंबलडन में मिश्रित युगल खिताब जीतने से लिएंडर पेस काफी खुश हैं. पेस ने इस जीत को अपने कैरियर का सबसे यादगार जीत करार दिया. हालांकि 16 ग्रैंडस्लैम खिताब में से सबसे पसंदीदा चुनने से लिएंडर पेस ने इनकार कर दिया है.
पेस ने कहा, मार्तिना हिंगिस के साथ यह विंबलडन मिश्रित युगल खिताब उनके कैरियर की सबसे खास जीत में से है. पेस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , मसला यह नहीं है कि मेरे सारे खिताब में से सबसे पसंदीदा कौन सा है लेकिन दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कोर्ट में से एक पर बिना कोई सेट गंवाये ग्रैंडस्लैम खिताब जीतना खास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










