एंडी मर्रे पर मिली जीत को रोजर फेडरर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2015 3:05 PM
लंदन : सात बार के विंबलडन चैम्पियन रोजर फेडरर ने सेमीफाइनल में एंडी मर्रे पर मिली जीत को अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक बताया.स्विटजरलैंड के 33 वर्षीय फेडरर केन रोसवेल के बाद विम्बलडन फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी बन गए. रोसवेल ने 1974 में 39 बरस की उम्र में यह […]
लंदन : सात बार के विंबलडन चैम्पियन रोजर फेडरर ने सेमीफाइनल में एंडी मर्रे पर मिली जीत को अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक बताया.स्विटजरलैंड के 33 वर्षीय फेडरर केन रोसवेल के बाद विम्बलडन फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी बन गए. रोसवेल ने 1974 में 39 बरस की उम्र में यह कारनामा किया था. फेडरर का सामना अब नोवाक जोकोविच से होगा. ओपन युग में विम्बलडन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी बनने से सिर्फ एक जीत दूर फेडरर ने कहा , यह मेरे कैरियर के सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक था.
पहला सेट काफी दमदार था और मैच में अच्छी शुरुआत हमेशा महत्वपूर्ण होती है. फेडरर ने विम्बलडन में सभी दस सेमीफाइनल में जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा , मुझे याद नहीं कि हर सेमीफाइनल में कैसा महसूस होता है. सभी सेमीफाइनल जीतना बडी बात है चूंकि इससे आप खिताब से सिर्फ एक जीत की दूरी पर पहुंच जाते हैं. आपको हालात और दबाव का इल्म हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










