विंबलडन : कल फाइनल में भिड़ेंगे, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2015 1:08 AM
लंदन : विंबलडन के सेमीफाइनल में एंडी मर्रे को 7-5, 7-5, और 6-4 से हराकर रोजर फेडरर पिछले 41 वर्ष में ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. खिताब के लिए 33 वर्षीय फेडरर का मुकाबला पिछले बार के विंबलडन विजेता नोवाक जोकोविच के साथ होना है. […]
लंदन : विंबलडन के सेमीफाइनल में एंडी मर्रे को 7-5, 7-5, और 6-4 से हराकर रोजर फेडरर पिछले 41 वर्ष में ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. खिताब के लिए 33 वर्षीय फेडरर का मुकाबला पिछले बार के विंबलडन विजेता नोवाक जोकोविच के साथ होना है.
फेडरर रविवार को अपना 10वां विंबलडन फाइनल खेलेंगे. ग्रैंड स्लैम खिताबों की बात करें तो यह फेडरर का 26वां फाइनल मैच होगा. सेमीफाइनल के दो घंटे सात मिनट तक चले आज के खेल में फेडरर ने मर्रे को महज एक बार ब्रेक प्वाइंट तक पहुंचने दिया वह भी खेल की शुरुआत में.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










