पेस मिश्रित युगल सेमीफाइनल में, सानिया और बोपन्ना हारे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2015 10:39 PM
लंदन : भारतीय खिलाडियों के लिये विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहा तथा जहां लिएंडर पेस ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बनायी वहीं सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को अपने अपने वर्गों में हार का सामना करना पडा. पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की सातवीं वरीयता प्राप्त […]
लंदन : भारतीय खिलाडियों के लिये विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहा तथा जहां लिएंडर पेस ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बनायी वहीं सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को अपने अपने वर्गों में हार का सामना करना पडा.
पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के मार्सिन माटकोवस्की और रुस की इलेना वेसनिना की जोड़ी को केवल 44 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया. उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिये माइक ब्रायन और बेथानी माटेक सैंड्स की शीर्ष वरीय अमेरिकी जोडी से भिड़ना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










