फीफा रैंकिंग : भारत को भारी नुकसान, 15 स्थान लुढ़क कर 156 पर पहुंचा

Published at :09 Jul 2015 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा रैंकिंग : भारत को भारी नुकसान, 15 स्थान लुढ़क कर 156 पर पहुंचा

नयी दिल्ली : फीफा विश्व कप 2018 के क्वालीफायर मुकाबलों में पिछले माह ओमान और गुआम से हारने बाद भारत फीफा की हालिया रैंकिंग में 15 स्थान लुढ़ककर 161 अंक के साथ 156वें स्थान पर पहुंच गया है. इससे पहले भारत विश्व रैंकिंग में 141वें स्थान पर था. कोपा अमेरिका के फाइनल में जगह बनाने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फीफा विश्व कप 2018 के क्वालीफायर मुकाबलों में पिछले माह ओमान और गुआम से हारने बाद भारत फीफा की हालिया रैंकिंग में 15 स्थान लुढ़ककर 161 अंक के साथ 156वें स्थान पर पहुंच गया है. इससे पहले भारत विश्व रैंकिंग में 141वें स्थान पर था.

कोपा अमेरिका के फाइनल में जगह बनाने वाली अर्जेंटीना की टीम को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह जर्मनी को हटाकर पहले स्थान पर पहुंच गया है. जर्मनी अब दूसरे स्थान पर है जबकि बेल्जियम एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. इंग्लैंड को छह अंकों का लाभ हुआ है और टीम शीर्ष 10 में शामिल हो गयी है. मौजूदा रैंकिंग में इंग्लैंड नौवें स्थान पर है. कोपा अमेरिका का खिताब जीतने वाली चिली की टीम आठ स्थान के सुधार के साथ 11वें स्थान पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola