ePaper

विंबलडन : डबल्स में भारतीय सितारों की धूम

Updated at : 09 Jul 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
विंबलडन : डबल्स में भारतीय सितारों की धूम

लंदन : विश्व में सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट माने जानेवाले विंबलडन में इस बार भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस अपने-अपने विदेशी जोड़ीदारों के साथ खिताब जीतने की होड़ में बने हुए हैं. बोपन्ना-मर्जिया जीते रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी ने बुधवार को शीर्ष वरीयता […]

विज्ञापन

लंदन : विश्व में सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट माने जानेवाले विंबलडन में इस बार भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस अपने-अपने विदेशी जोड़ीदारों के साथ खिताब जीतने की होड़ में बने हुए हैं.

बोपन्ना-मर्जिया जीते

रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी ने बुधवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त दिग्गज अमेरिकी जोड़ी माइक और बॉब ब्रायन को हरा कर विंबलडन पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. बोपन्ना और रोमानिया के मर्जिया की नौवी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने दो घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में तीन बार के चैंपियन को 5-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराया.

सानिया-सोरेस आगे बढ़े

इस बीच सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. सानिया और सोरेस की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्रोएशिया के मारिन डी और अना कोंजुह को 6-3, 7-5, 6-3 से हराया. सानिया पहले ही स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ महिला युगल के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं.

भारत के एक अन्य दिग्गज स्टार लिएंडर पेस स्विस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ मिश्रित युगल के अंतिम आठ में अपनी जगह पहले ही सुनिश्चित कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola