ePaper

फुटबॉल में फाइनल हारने से अधिक दर्दनाक कुछ नहीं : मेस्सी

Updated at : 07 Jul 2015 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल में फाइनल हारने से अधिक दर्दनाक कुछ नहीं : मेस्सी

ब्यूनस आयर्स : कोपा अमेरिका फुटबॉल फाइनल में हार के बाद अर्जेंटीना में आलोचना झेल रहे लियोनेल मेस्सी ने कहा है कि वह इस हार से बुरी तरह आहत हैं. मेस्सी ने कल रात अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, फुटबॉल में फाइनल हारने से अधिक दर्दनाक कुछ नहीं. उन्होंने कहा , लेकिन मैं उन सभी […]

विज्ञापन

ब्यूनस आयर्स : कोपा अमेरिका फुटबॉल फाइनल में हार के बाद अर्जेंटीना में आलोचना झेल रहे लियोनेल मेस्सी ने कहा है कि वह इस हार से बुरी तरह आहत हैं. मेस्सी ने कल रात अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, फुटबॉल में फाइनल हारने से अधिक दर्दनाक कुछ नहीं.

उन्होंने कहा , लेकिन मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने कठिन हालात में भी हमारा साथ दिया. बार्सीलोना के स्टार स्ट्राइकर मेस्सी एक विश्व कप और दो कोपा अमेरिका फाइनल हार चुके हैं. क्लब स्तर पर बेहद कामयाब रहने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में वह बड़ा खिताब नहीं जीत सके हैं. अर्जेंटीना के मीडिया ने चिली के हाथों मिली हार के बाद अपने स्टार खिलाडियों की आलोचना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola