सानिया और कारा चाइना ओपन के सेमीफाइनल में

बीजिंग: भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक आज यहां चीनी ताइपै की युंग जान चान और चीन की झी ङोंग को सीधे सेट में हराकर चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गयी.सानिया और कारा की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चान और ङोंग की जोड़ी […]
बीजिंग: भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक आज यहां चीनी ताइपै की युंग जान चान और चीन की झी ङोंग को सीधे सेट में हराकर चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गयी.सानिया और कारा की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चान और ङोंग की जोड़ी को 6-4, 6-1 से हराकर आसानी से अंतिम चार में जगह बनायी.सानिया और कारा को ब्रेक प्वाइंट लेने के नौ अवसर मिले जिसमें से उन्होंने चार पर अंक बनाये. इस जोड़ी का अगला मुकाबला राबर्टा विन्सी और सारा ईरानी की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










