22 करोड़ डॉलर कमाने वाले मेवेदर नहीं दे पाये दो लाख डॉलर, छीन लिया गया वेल्टरवेट खिताब

Published at :07 Jul 2015 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
22 करोड़ डॉलर कमाने वाले मेवेदर नहीं दे पाये दो लाख डॉलर, छीन लिया गया वेल्टरवेट खिताब

वाशिंगटन : दो महीने पहले मेनी पेकियाओ को हराकर वेल्टरवेट विश्व खिताब जीतने वाले फ्लायड मेवेदर से विश्व मुक्केबाजी संगठन ने यह खिताब छीन लिया है. मेवेदर को पिछले शुक्रवार तक दो लाख डालर मंजूरी फीस जमा करनी थी जो वह नहीं कर सके. दो मई को लास वेगास में हुए इस बहुचर्चित मुकाबले से […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : दो महीने पहले मेनी पेकियाओ को हराकर वेल्टरवेट विश्व खिताब जीतने वाले फ्लायड मेवेदर से विश्व मुक्केबाजी संगठन ने यह खिताब छीन लिया है. मेवेदर को पिछले शुक्रवार तक दो लाख डालर मंजूरी फीस जमा करनी थी जो वह नहीं कर सके. दो मई को लास वेगास में हुए इस बहुचर्चित मुकाबले से उन्होंने 22 करोड़ डालर कमाये थे.

डब्ल्यूबीओ नियमों के अनुसार मुक्केबाजों को विश्व खिताब के मुकाबले में उतरने पर कमाई का तीन प्रतिशत फीस चुकानी होती है जो अधिकतम दो लाख डालर हो सकती है. पुएर्तो रिको स्थित डब्ल्यूबीओ ने अपनी वेबसाइट पर पुष्टि की कि मेवेदर अब डब्ल्यूबीओ चैम्पियन नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola