समस्तीपुर की बहू ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल

Published at :06 Jul 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर की बहू ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल

रोसड़ा (समस्तीपुर) : समस्तीपुर के रोसड़ा की बहू व मुक्केबाजी चैम्पियन अरुणा मिश्र ने फिर अमेरिका के वर्जीनिया में चल रहे वल्र्ड पुलिस फायर गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है. अरुणा के खेल को टीवी न्यूज चैनल पर देख कर उनके परिवार के लोग खुशी से झूम रहे थे. जैसे ही वह पांचवीं […]

विज्ञापन
रोसड़ा (समस्तीपुर) : समस्तीपुर के रोसड़ा की बहू व मुक्केबाजी चैम्पियन अरुणा मिश्र ने फिर अमेरिका के वर्जीनिया में चल रहे वल्र्ड पुलिस फायर गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है. अरुणा के खेल को टीवी न्यूज चैनल पर देख कर उनके परिवार के लोग खुशी से झूम रहे थे. जैसे ही वह पांचवीं राउंड में भी अपने विरोधी कजाकिस्तान की मुक्केबाज को परास्त किया, घर वालों की खुशी का ठिकाना न रहा.
प्रतियोगिता में चैंपियन अरुणा ने 75 किलोग्राम वजन वर्ग में हिस्सा लिया. पांच राउंड तक फाइनल मुकाबला चला. सभी राउंड में वह आगे रही. अरुणा को 2011 में अमेरिका के न्यूयार्क में आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में स्वर्ण पदक मिला था. उस समय 66 किलोग्राम वजन वर्ग प्रतियोगिता में वह जीती थीं.
अरुणा पिछले चार राष्ट्रीय खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. वहीं, 10 सालों तक भारतीय महिला मुकेबाजी में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं. वे बताती है कि जब भी रिंग में कदम रखी है, खाली हाथ वापस नहीं लौटी. अरुणा ने दूरभाष पर अपने परिवार वालों को जानकारी दी कि आत्मविश्वास के बल पर उसे जीत हासिल हुई है. उसने घर से निकलते वक्त ही यह मन में ठान लिया था कि अमेरिका से स्वर्ण पदक लेकरलौटना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola