ePaper

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विजेंदर सिंह

Updated at : 02 Jul 2015 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विजेंदर सिंह

चंडीगढ़: प्रोफेशनल मुक्केबाजी मेंप्रवेश करने की घोषणा के बाद कुछ हलकों में हो रही आलोचना के बीच ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले. मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर 30 मिनट तक चली बैठक में क्या बात हुई इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ मालूम नहीं चल […]

विज्ञापन

चंडीगढ़: प्रोफेशनल मुक्केबाजी मेंप्रवेश करने की घोषणा के बाद कुछ हलकों में हो रही आलोचना के बीच ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले.

मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर 30 मिनट तक चली बैठक में क्या बात हुई इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ मालूम नहीं चल सका.मुक्केबाज हरियाणा सरकार में पुलिस उपाधीक्षक के रैंक पर हैं. वह मीडिया से बचते नजर आये.

यह समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें एमेच्योर से प्रोफेशनल में प्रवेश करने के लिए नियम का पालन करने को कहा.हाल ही में हरियाणा पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर वह सरकार की अनुमति के बिना प्रोफेशनल बनते हैं तो उनपर कार्रवाई हो सकती है.

इससे पहले देश के सबसे जाने माने मुक्केबाज ने अगले साल होने वाले ओलंपिक से खुद को अलग करते हुए एमेच्योर से प्रोफेशनल मुक्केबाज बन गये हैं.विजेंदर हालांकि अभी पुलिस की नौकरी पर प्रोबेशन पर हैं और अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola