विजेंदर सिंह ने कहा, यह पेशेवर बनने का सही समय था
Updated at : 29 Jun 2015 10:35 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कडे लेकिन लुभावने पेशेवर सर्किट के लिए तैयार भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने आज कहा कि उन्हें ओलंपिक से सिर्फ एक साल पहले एमेच्योर मुक्केबाजी छोड़ने का कोई मलाल नहीं है क्योंकि यह ऐसा करने का सही समय था. ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने के बाद भारतीय मुक्केबाजी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कडे लेकिन लुभावने पेशेवर सर्किट के लिए तैयार भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने आज कहा कि उन्हें ओलंपिक से सिर्फ एक साल पहले एमेच्योर मुक्केबाजी छोड़ने का कोई मलाल नहीं है क्योंकि यह ऐसा करने का सही समय था.
ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने के बाद भारतीय मुक्केबाजी का सबसे बड़ा नाम बने 29 साल के विजेंदर ने लंदन में आज क्वींसबेरी प्रमोशन्स के साथ कई साल का करार किया जिससे वह मिडिलवेट वर्ग में पहले साल में कम से कम छह बाउट में हिस्सा लेंगे.
विजेंदर ने लंदन से कहा, मैं यहां (लंदन में) ट्रेनिंग के लिए आया था लेकिन प्रमोटर, ट्रेनर और यहां की सुविधाएं इतनी प्रभावशाली थी कि मैंने फैसला किया कि यह पेशेवर मुक्केबाजी से जुडने का सही समय है. उन्होंने कहा, मुझे यहां का ढांचा पसंद है और मैंने अपनी पत्नी (अर्चना) के साथ पेशेवर बनने पर बात की. उसने कहा क्यों नहीं और यह हो गया. पेशेवर बनना हमेशा से मेरे दिमाग में था और मुझे लगता है कि ये प्रमोटर मेरे लिए परफेक्ट हैं.
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के नियमों के अनुसार अगर कोई मुक्केबाज एआईबीए समर्थित पेशेवर लीग के अलावा अन्य पेशेवर लीग में हिस्सा लेता है तो वह एमेच्योर प्रतियोगिताओं के लिए आयोग्य हो जाएगा.
विजेंदर ने कहा, ऐसा नहीं है कि मैं अब देश का प्रतिनिधित्व नहीं करुंगा. मैं ऐसा करुंगा लेकिन अलग मंच पर. विजेंदर पेशेवर मुक्केबाजी से जुड़ने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए नयी यात्रा की शुरुआत है लेकिन उन्हें एमेच्योर सर्किट के अपने साथियों और सीनियर की कमी खलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




