सोमदेव ने चाइना ओपन के लिये क्वालीफाई किया

Published at :30 Sep 2013 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
सोमदेव ने चाइना ओपन के लिये क्वालीफाई किया

बीजिंग: भारत के सोमदेव देववर्मन ने उंची रैंकिंग वाले इटली के पाओलो लोरेंजी को हराकर एटीपी चाइना ओपन के एकल वर्ग में क्वालीफाई कर लिया है. विश्व रैंकिंग में 97वें नंबर पर काबिज सोमदेव ने अपने से 12 रैंकिंग उपर वाले प्रतिद्वंद्वी को दूसरे क्वालीफाइंग मैच में 3 . 6, 7 . 6, 6 . […]

विज्ञापन

बीजिंग: भारत के सोमदेव देववर्मन ने उंची रैंकिंग वाले इटली के पाओलो लोरेंजी को हराकर एटीपी चाइना ओपन के एकल वर्ग में क्वालीफाई कर लिया है. विश्व रैंकिंग में 97वें नंबर पर काबिज सोमदेव ने अपने से 12 रैंकिंग उपर वाले प्रतिद्वंद्वी को दूसरे क्वालीफाइंग मैच में 3 . 6, 7 . 6, 6 . 3 से हराया.पहले दौर में सोमदेव ने दुनिया के 60वें नंबर के खिलाड़ी राबिन हास को 2 . 6, 6 . 4, 6 . 0 से हराया था.

मुख्य ड्रा में पहले मैच में उनका सामना दुनिया के 31वें नंबर के खिलाडी फर्नांडो वर्डास्को से होगा. यदि वह उसे हरा देते हैं तो उनका अगले दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से सामना हो सकता है.

युगल वर्ग में लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर को शीर्ष वरीयता मिली है. वे पहले दौर में अमेरिका के जान इसनेर और सैम क्वेरी से खेलेंगे. महेश भूपति और स्वीडन के राबर्ट लिंडस्टेड को दूसरी वरीयता मिली है जो जोकोविच और स्विटजरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका से खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola