सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2015 4:48 PM
ईस्टबोर्न : सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने यहां कैरोलिना प्लिसकोवा और मिशेला क्राइजेक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए एगोन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. सानिया और हिंगिस ने चेक गणराज्य और नीदरलैंड की गैरवरीय जोड़ी को 731000 डालर इनामी ग्रासकोर्ट […]
ईस्टबोर्न : सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने यहां कैरोलिना प्लिसकोवा और मिशेला क्राइजेक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए एगोन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
सानिया और हिंगिस ने चेक गणराज्य और नीदरलैंड की गैरवरीय जोड़ी को 731000 डालर इनामी ग्रासकोर्ट प्रतियोगिता के पहले दौर में 6-0, 6-2 से हराया. शीर्ष वरीय जोड़ी ने पहले सेट में दोनों ब्रेक प्वाइंट बचाए और तीन बार विरोधी की सर्विस तोडकर सेट जीत लिया.
दूसरे सेट में सानिया और हिंगिस ने एक बार सर्विस गंवाई लेकिन तीन बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोडकर सिर्फ 45 मिनट में जीत दर्ज की. क्वार्टर फाइनल में सानिया और हिंगिस का सामना ताइपे की हाओ चिंग चान और इटली की फ्लाविया पेनेटा की जोड़ी से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










