ePaper

कार्लसन के खिलाफ हार कर ब्लिट्ज टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहे ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद

Updated at : 16 Jun 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
कार्लसन के खिलाफ हार कर ब्लिट्ज टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहे ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद

स्टेवेनगर (नार्वे) : भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद जीत की स्थिति में होने के बावजूद विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ हार के साथ ब्लिट्ज टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहे जिसका आयोजन आज यहां शुरू हो रहे नार्वे शतरंज टूर्नामेंट से पहले किया गया. दो जीत के साथ शुरुआत करने वाले आनंद ने नार्वे के […]

विज्ञापन

स्टेवेनगर (नार्वे) : भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद जीत की स्थिति में होने के बावजूद विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ हार के साथ ब्लिट्ज टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहे जिसका आयोजन आज यहां शुरू हो रहे नार्वे शतरंज टूर्नामेंट से पहले किया गया.

दो जीत के साथ शुरुआत करने वाले आनंद ने नार्वे के कार्लसन के खिलाफ जीत का मौका गंवाया और संभावित नौ में से 5 . 5 अंक जुटाकर ब्लिट्ज टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहे.इस ब्लिट्ज स्पर्धा से क्लासिकल प्रारुप में खेले जाने वाले मुख्य टूर्नामेंट के लिए जोड़ियों का भी फैसला हुआ. शीर्ष हॉफ में जगह बनाने के कारण आनंद को पांच बाजियां सफेद मोहरों से खेलने को मिलेगी.

ब्लिट्ज स्पर्धा का खिताब फ्रांस के मैक्सिम वाचेर लाग्रेव ने जीता. कार्लसन और इटली के फाबियानो कारुआना को हराने वाले मैक्सिम ने स्पर्धा के दौरान बढ़त बनाये रखी और 6 . 5 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया.पूर्व विश्व चैंपियन आनंद अब नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में कारुआना के खिलाफ खेलेंगे. यह प्रतियोगिता ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है जिसकी शुरुआत यहां से हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola