आईओसी प्रमुख ने कहा, फीफा को कडे लेकिन जरुरी सुधारों की जरुरत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2015 3:17 PM
लुसाने : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थामस बाक ने कहा है कि विवादों से घिरे फीफा को कडे लेकिन जरुरी सुधारों की जरुरत है. आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि विश्व फुटबॉल की शीर्ष ईकाई में संकट 2002 के मतों के बदले रिश्वत प्रकरण से बड़ा है जब साल्ट लेक सिटी को शीतकालीन ओलंपिक की […]
लुसाने : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थामस बाक ने कहा है कि विवादों से घिरे फीफा को कडे लेकिन जरुरी सुधारों की जरुरत है. आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि विश्व फुटबॉल की शीर्ष ईकाई में संकट 2002 के मतों के बदले रिश्वत प्रकरण से बड़ा है जब साल्ट लेक सिटी को शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी सौंपे जाने में भ्रष्टाचार पर विवाद पैदा हुआ था.
उन्होंने कहा, हमें अपने अनुभव से पता है कि आमूलचूल बदलाव कितना दर्दनाक होता है लेकिन यह जरुरी है. हमने अतीत में ऐसा देखा है. ऐसा करके ही आईओसी अपनी विश्वसनीयता बहाल कर सकी. उन्होंने कहा, हम फीफा को इन सुधारों के लिये प्रेरित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










