फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल : नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे के बीच मैच आज होगा पूरा

नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला कल बारिश के कारण बाधित हो गया. जिस वक्त मैच रूका नोवाक जोकोविच एंडी मर्रे से 2-1 से आगे थे. मैच काफी रोमांचक तरीके से खेला जा रहा था, लेकिन उसमें बारिश ने बाधा खड़ी कर दी. यह मैच आज कल की स्थिति से […]
नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला कल बारिश के कारण बाधित हो गया. जिस वक्त मैच रूका नोवाक जोकोविच एंडी मर्रे से 2-1 से आगे थे. मैच काफी रोमांचक तरीके से खेला जा रहा था, लेकिन उसमें बारिश ने बाधा खड़ी कर दी. यह मैच आज कल की स्थिति से आगे खेला जायेगा.
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अपने पूरे फॉर्म में हैंऔर शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने नौ बार चैंपियन रफेल नडाल को क्वार्टर फाइनल में शिकस्त दी है.
अगर आज के मैच में वे जीत जाते हैं, तो वे तीसरी बार फेंच ओपन के फाइनल में पहुंचेंगे. वहीं दूसरी ओर एंडी मर्रे पहले ऐसे ब्रिटिश खिलाड़ी हैं जो फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं.अगर आज का मुकाबला वे जीत जाते हैं, तो 1937 मेंबिन्नी एस्टिन के बाद वे पहले ब्रिटिश खिलाड़ी होंगे जो फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




