फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स, लूसी सफारोवा से होगा मुकाबला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 7:42 AM

विज्ञापन

पेरिस : सेरेना विलियम्स ने एक बार फिर अपना शानदार खेल दिखाया और फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गयीं हैं. फाइनल में उनका मुकाबला चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा से होगा. लूसी सफरोवा पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची हैं. शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने आज स्विट्जरलैंड की टिमिया बासिंजकी को […]

विज्ञापन

पेरिस : सेरेना विलियम्स ने एक बार फिर अपना शानदार खेल दिखाया और फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गयीं हैं. फाइनल में उनका मुकाबला चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा से होगा. लूसी सफरोवा पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची हैं. शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने आज स्विट्जरलैंड की टिमिया बासिंजकी को 4-6, 6-3, 6-0 से हराकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं.

करीब 30 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सेरेना को खेल के शुरुआती समय में कुछ दिक्कत हुई.बाद में उनके कोच पैट्रिक मा-रतोगोलो ने स्वीकार किया कि सेरेना हाल में बीमार रही हैं.

पहले सेट में पिछड़ने के बाद सेरेना ने शानदार वापसी की और 23वीं वरीयता प्राप्त टिमिया को पराजित कर दिया.फाइनल में शनिवार को सेरेना का मुकाबला लूसी साफरोवा से होगा.

इससे पहले कैरियर का 20वां ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश में जुटी सेरेना ने इटली की 17वीं वरीयता प्राप्त सारा ईरानी को 6 – 1, 6 – 3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में जगह बनायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola