ePaper

फ्रेंच ओपन में शारापोवा का सफर खत्‍म, रोजर फेडरर, एंडी मरे और सेरेना विलियम्स क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 02 Jun 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन में शारापोवा का सफर खत्‍म, रोजर फेडरर, एंडी मरे और सेरेना विलियम्स क्वार्टर फाइनल में

पेरिस : फ्रेंच ओपन का चौथा दौर उलटफेर वाला रहा जहां महिला एकल मुकाबले में चैंपियन मारिया शारापोवा प्रतियोगिता से बाहर हो गयीं, वहीं पुरूष एकल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर, तीसरे वरीय एंडी मरे और शीर्ष वरीय सेरेना विलियम्स ने एक- एक सेट गंवाने के बाद फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर […]

विज्ञापन

पेरिस : फ्रेंच ओपन का चौथा दौर उलटफेर वाला रहा जहां महिला एकल मुकाबले में चैंपियन मारिया शारापोवा प्रतियोगिता से बाहर हो गयीं, वहीं पुरूष एकल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर, तीसरे वरीय एंडी मरे और शीर्ष वरीय सेरेना विलियम्स ने एक- एक सेट गंवाने के बाद फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.

वर्ष 2009 के चैंपियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर ने पुरुष एकल में फ्रांस के 13वें वरीय गेल मोनफिल्स को 6-3, 4-6, 6-4, 6-1 से शिकस्त देकर 11वीं बार फ्रेंच ओपन के अंतिम आठ में जगह बनायी जबकि ब्रिटेन के तीसरे वरीय मरे ने भी स्थानीय खिलाड़ी और गैरवरीय जेरेमी चार्डी को 6-4, 3-6, 6-3, 6-2 से हराया.

महिला एकल में गत चैंपियन शारापोवा को हालांकि चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा ने सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से हरा दिया. शीर्ष वरीय सेरेना इसके बाद पहला सेट गंवाने के बावजूद जोरदार वापसी करते हुए हमवतन स्लोएन स्टीफंस को 1-6, 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही.

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाडी फेडरर अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए स्विट्जरलैंड की डेविस कप टीम के अपने साथी स्टेनिसलास वावरिंका से भिडेंगे, आठवें वरीय वावरिंका ने प्री क्वार्टर फाइनल में 12वें वरीय जाइल्स साइमन को सीधे सेटों मंे 6-1, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी.

मरे की भिडंत अब स्पेन के सातवें वरीय डेविड फेरर से होगी जिन्होंने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हराकर रोलां गैरो पर अपने करियर की 40वीं जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में जगह बनायी. वर्ष 2013 के उप विजेता फेरर ने नौवें वरीय सिलिच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-4 से हराया,

महिला एकल में सेरेना का सामना अब इटली की 17वीं सारा एरानी से होगा, वर्ष 2012 की उप विजेता सारा ने जर्मनी की गैरवरीय जूलिया जार्जेस को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया.

दूसरी तरफ सफारोवा ने पहली बार रोलां गैरो पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. वह अगले दौर में स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा से भिडेंगी जिन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में इटली की फ्लाविया पेनेटा को बाहर का रास्ता दिखाया.मुगुरुजा ने पेनेटा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर फ्रेंच में लगातार दूसरे साल अंतिम आठ में जगह बनायी.

इससे पहले 2012 और 2014 की चैंपियन और 2013 की उप विजेता शारापोवा के प्री क्वार्टर फाइनल मैच को कल हुई बारिश के कारण आज के लिए टाल दिया गया. वर्ष 2007 में जस्टिन हेनिन के बाद फ्रेंच ओपन खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली महिला खिलाडी बनने के लिए चुनौती पेश कर रही शारापोव ने हालांकि आज शुरुआत से ही गलतियां की जिसका खमियाजा उन्हें शिकस्त के रूप में भुगतना पड़ा.

शारापोवा ने पहले सेट में अपनी दूसरी ही सर्विस गंवाई लेकिन इसके बाद तुरंत बार विरोधी की सर्विस तोड दी, सफारोवा हालांकि पहला सेट टाईब्रेकर में जीतने में सफल रही. दूसरे सेट में भी दोनों खिलाडियों ने एक दूसरे की सर्विस तोडी, शारापोवा इसके बाद 4-5 के स्कोर पर मैच बचाने के लिए सर्विस कर रही थी, रुस की इस दिग्गज ने पहला मैच प्वाइंट बचाया लेकिन सफारोवा ने दूसरा मैच प्वाइंट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola