जोकोविच और मर्रे फ्रेंच ओपन के अंतिम 16 में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 2:12 PM

विज्ञापन

पेरिस : ग्रैंडस्लैम धुरंधर नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे ने उदीयमान खिलाडियों थानासी कोकिनाकिस और निक किर्गीयोस को टेनिस का ककहरा सिखाते हुए फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के जोकोविच लगातार छठे साल अंतिम 16 में पहुंचे हैं. उन्होंने 19 बरस […]

विज्ञापन

पेरिस : ग्रैंडस्लैम धुरंधर नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे ने उदीयमान खिलाडियों थानासी कोकिनाकिस और निक किर्गीयोस को टेनिस का ककहरा सिखाते हुए फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के जोकोविच लगातार छठे साल अंतिम 16 में पहुंचे हैं. उन्होंने 19 बरस के ऑस्ट्रेलिया के कोकिनाकिस को 6.4, 6.4, 6.4 से हराया.

वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के मर्रे ने आस्ट्रेलिया के ही किर्गीयोस को 6.4, 6.2, 6.3 से मात दी. जोकोविच का सामना अब दक्षिण अफ्रीका के 15वीं वरीयता प्राप्त केविन एंडरसन या फ्रांस के 20वीं वरीयता प्राप्त रिचर्ड गास्केत से होगा.

मर्रे का सामना अब फ्रांस के गैर वरीय जेरेमी चार्डी से होगा जिसने बेल्जियम के 17वीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन को 6.3, 6.4, 6.2 से शिकस्त दी. महिला वर्ग में विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा अंतिम 16 में पहुंच गई. चौथी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की क्वितोवा ने रोमानिया की इरिना कामेलिया बेगु को 6.3, 6.2 से हराया. अब उसका सामना स्विटजरलैंड की टिमीया बासिनज्की या अमेरिका की मेडिसन कीस से होगा.
क्रोएशिया के नौवीं वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच ने अर्जेंटीना के 23वीं वरीयता प्राप्त लिएंड्रो मायेर को 6.3, 6.2, 6.4 से शिकस्त दी. अन्य मुकाबलों में इटली की सारा ईरानी ने जर्मनी की आंद्रिया पेत्कोविच को 6.3, 6.3 से मात दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola