नरसिंह कांस्य पदक से चूके, महिला पहलवानों ने भी किया निराश

Published at :19 Sep 2013 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
नरसिंह कांस्य पदक से चूके, महिला पहलवानों ने भी किया निराश

बुडापेस्ट: भारत के नरसिंह यादव बुधवार को यहां विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 74 किग्रा वर्ग के रेपेचेज फाइनल में बेलारुस के अली शबानाउ के हाथों 1-6 की शिकस्त के साथ कांस्य पदक जीतने से चूक गए. फ्रीस्टाइल पहलवान नरसिंह के पास मौजूदा विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए रिकार्ड तीसरा पदक जीतकर इतिहास रचने का […]

विज्ञापन

बुडापेस्ट: भारत के नरसिंह यादव बुधवार को यहां विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 74 किग्रा वर्ग के रेपेचेज फाइनल में बेलारुस के अली शबानाउ के हाथों 1-6 की शिकस्त के साथ कांस्य पदक जीतने से चूक गए.

फ्रीस्टाइल पहलवान नरसिंह के पास मौजूदा विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए रिकार्ड तीसरा पदक जीतकर इतिहास रचने का मौका था लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे. इससे पहले अमित कुमार ने 55 किग्रा वर्ग में रजत जबकि बजरंग ने 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता.दिन के अन्य मुकाबलों में निर्मला देवी (48 किग्रा) और विनेश (51 किग्रा) पैप लाज्लो स्पोर्ट्स एरेना में महिला कुश्ती में अपने वर्गों में काफी आगे नहीं बढ़ सकीं.

कांस्य पदक के मुकाबले में शबानाउ तकनीकी तौर पर नरसिंह ने काफी बेहतर निकले जिससे मुकाबला एकतरफा बन गया. शबानाउ ने बैक होल्ड से दो अंक जुटाने के बाद आगे भी अपना दबदबा बनाए रखा और नरसिंह को वापसी का कोई मौका नही दिया.

पहले चरण में 0-4 से पिछड़ने के बाद नरसिंह को एक पेनल्टी अंक मिला लेकिन बेलारुस के पहलवान ने इसके बाद और अंक जुटाते हुए आसान जीत दर्ज की. भारत ने पिछले साल कनाडा के एडमंटन में महिला चैम्पियनशिप में गीता फोगट (55 किग्रा) और बबिता कुमारी (51 किग्रा) के जरिये दो कांस्य पदक जीते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola