खराब रैफरिंग के चलते स्वर्ण से चूक गया : अमित कुमार

Published at :17 Sep 2013 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
खराब रैफरिंग के चलते स्वर्ण से चूक गया : अमित कुमार

नयी दिल्ली : विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान अमित कुमार ने आज कहा कि मुकाबले के आखिर में अंपायर के गलत फैसले के कारण उन्हें स्वर्ण पदक से वंचित रहना पड़ा. एशियाई चैम्पियन अमित बुडापेस्ट में चल रही चैम्पियनशिप के 55 किलो वर्ग में ईरान के हसन फरमान राहिमी के खिलाफ मुकाबला 1–2 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान अमित कुमार ने आज कहा कि मुकाबले के आखिर में अंपायर के गलत फैसले के कारण उन्हें स्वर्ण पदक से वंचित रहना पड़ा.

एशियाई चैम्पियन अमित बुडापेस्ट में चल रही चैम्पियनशिप के 55 किलो वर्ग में ईरान के हसन फरमान राहिमी के खिलाफ मुकाबला 12 से हार गए. अमित ने कहा कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के रिकार्ड की बराबरी से मामूली अंतर से चूकने से वह निराश है. सुशील विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने 2010 में मास्को में यह कारनामा किया था.

अमित ने कहा , यह मुकाबला कठिन था और मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा. रैफरी ने मुझे रक्षात्मक और शैडो (छद्म) कुश्ती पर चेतावनी दी. लेकिन असलियत में इसका उलटा हो रहा था. राहिमी अधिक रक्षात्मक खेल रहा था और अंक मुझे मिलने चाहिये थे. उसने कहा , पहले दौर में मैने पहला अंक लिया और दूसरे दौर में दो बार उसे पछाड़ने के करीब पहुंचा.

पहले दौर के बाद स्कोर 11 था. अगले दौर में रैफरी ने उसे महत्वपूर्ण अंक दे दिये. उसने कहा , रैफरी ने मुझे राहिमी के खिलाफ हमला नहीं बोलने के लिये कहा लेकिन उसे ईरानी पहलवान को चेताना चाहिये था जो मेरे वारों का जवाब नहीं दे रहा था. आखिरी पलों में रैफरी ने उसे अंक दे दिया जबकि मैं आक्रामक खेल दिखा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola