ePaper

विश्वनाथन आनंद की मां का निधन

Updated at : 27 May 2015 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद की मां का निधन

चेन्नई : दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की मां सुशीला विश्वनाथन का यहां निधन हो गया. वह 79 वर्ष की थी. उनका अंतिम संस्कार कल सुबह दस बजे यहां बसंत नगर शमशान गृह में किया जाएगा. वह अपने पीछे पति के विश्वनाथन, पुत्री और दो पुत्र छोड़ के गयी हैं जिनमें आनंद से सबसे छोटे […]

विज्ञापन

चेन्नई : दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की मां सुशीला विश्वनाथन का यहां निधन हो गया. वह 79 वर्ष की थी. उनका अंतिम संस्कार कल सुबह दस बजे यहां बसंत नगर शमशान गृह में किया जाएगा. वह अपने पीछे पति के विश्वनाथन, पुत्री और दो पुत्र छोड़ के गयी हैं जिनमें आनंद से सबसे छोटे हैं.

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष पी आर वेंकटरमा राजा ने सुशीला विश्वनाथन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने आनंद को चैंपियन शतरंज खिलाडी बनाने के लिये उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की. सुशीला ने ही आनंद को इस खेल के शुरुआती चालें समझायी थी. वह कई प्रतियोगिताओं में भी उनके साथ रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola