ePaper

रोम में उप विजेता रही सानिया और हिंगिस

Updated at : 17 May 2015 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
रोम में उप विजेता रही सानिया और हिंगिस

रोम : भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी को डब्ल्यूटीए अंतरराष्ट्रीय बीएनएल डि इटालिया टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में आज यहां टिमिया बाबोस और क्रिस्टीना मलाडेनोविच के हाथों हार का सामना करना पडा. इस साल मार्च में जोड़ी बनाने के बाद चौथी बार फाइनल में […]

विज्ञापन

रोम : भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी को डब्ल्यूटीए अंतरराष्ट्रीय बीएनएल डि इटालिया टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में आज यहां टिमिया बाबोस और क्रिस्टीना मलाडेनोविच के हाथों हार का सामना करना पडा.

इस साल मार्च में जोड़ी बनाने के बाद चौथी बार फाइनल में खेल रही सानिया और हिंगिस की जोड़ी तीसरी वरीयता प्राप्त जोडी से 3-6, 4-6 से हार गयी. सानिया और हिंगिस को ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के कई मौके मिले लेकिन हंगरी की बाबोस और फ्रांस की मलाडेनोविच ने हर समय अपनी सर्विस अच्छी तरह से बचायी.

शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी को शुरुआती सेट में ब्रेक प्वाइंट के दो मौके मिले लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पायी. दूसरे सेट में उन्होंने तीन बार अपनी सर्विस गंवायी और केवल एक बार अपनी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोडी. सानिया और हिंगिस फाइनल में पहुंचने के कारण हालांकि रोड टू सिंगापुर तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola