भारत करेगा 2015 सैफ कप की मेजबानी

काठमांडो : भारत 2015 में होने वाले सैफ फुटबाल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. इस दक्षिण एशियाई संस्था की आज यहां कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक में मेजबान शहर के बारे में फैसला नहीं किया गया लेकिन यह नयी दिल्ली या केरल में से कोई हो सकता है. सैफ के व्यावसायिक […]
काठमांडो : भारत 2015 में होने वाले सैफ फुटबाल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. इस दक्षिण एशियाई संस्था की आज यहां कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक में मेजबान शहर के बारे में फैसला नहीं किया गया लेकिन यह नयी दिल्ली या केरल में से कोई हो सकता है.
सैफ के व्यावसायिक साझेदार वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (डब्ल्यूएसजी) ने कहा कि वह चाहता है कि हर दूसरी बार भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करे. सैफ के महासचिव अल्बटरे कोलासो ने कहा, ‘‘भारत 2015 के सैफ कप की मेजबानी करेगा लेकिन स्थान का फैसला बाद में किया जाएगा. दिल्ली और केरल में से किसी एक को मेजबानी सौंपी जाएगी. ’’ दक्षिण एशियाई फुटबाल संस्था ने नये टूर्नामेंट सैफ क्लब कप चैंपियनशिप की भी घोषणा की जिसके अगले साल शुरु होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










