हार गयी सानिया,हिंगिस की जोड़ी

स्टुटगार्ट : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी के रुप में अपना पहला मैच खेल रही सानिया मिर्जा अपनी जोडीदार मार्टिना हिंगिस के साथ पोर्श टेनिस ग्रां प्री प्रतियोगिता के शुरु में बाहर हो गयी. भारतीय स्टार सानिया और स्विट्जरलैंड की मार्टिना की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी को इस 731,000 डालर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर […]
स्टुटगार्ट : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी के रुप में अपना पहला मैच खेल रही सानिया मिर्जा अपनी जोडीदार मार्टिना हिंगिस के साथ पोर्श टेनिस ग्रां प्री प्रतियोगिता के शुरु में बाहर हो गयी. भारतीय स्टार सानिया और स्विट्जरलैंड की मार्टिना की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी को इस 731,000 डालर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर में क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक और लिचेन्सटीन की स्टेफनी वोग्ट के हाथों 3-6, 3-6 से हार का सामना करना पडा.
सानिया और मार्टिना की जोडी बनाने के बाद यह पहली हार है. इससे उनका लगातार 14 जीत दर्ज करने का अभियान भी थम गया. उन्होंने इस बीच इंडियन वेल्स, मियामी और चार्ल्सटन में खिताब जीते.
* युगल रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं सानिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




