मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं सेरेना विलियम्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 11:14 AM
की बिस्केने : सेरेना विलियम्स ने मियामी ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. यह डब्ल्यूटीए सर्किट पर उनके कैरियर की 700वीं जीत है. सेरेना ने सबाइन लिसिकी को 7 – 6, 1 – 6, 6 – 3 से हराया. यह इस टूर्नामेंट में उसकी लगातार 16वीं जीत थी. अब उसका सामना दुनिया की तीसरे […]
की बिस्केने : सेरेना विलियम्स ने मियामी ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. यह डब्ल्यूटीए सर्किट पर उनके कैरियर की 700वीं जीत है. सेरेना ने सबाइन लिसिकी को 7 – 6, 1 – 6, 6 – 3 से हराया. यह इस टूर्नामेंट में उसकी लगातार 16वीं जीत थी. अब उसका सामना दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप से होगा जिसने अमेरिका की गैर वरीय स्लोएने स्टीफेंस को 6 – 1, 7 – 5 से हराया. वहीं दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी आंद्रिया पेत्कोविच दूसरे सेमीफाइनल में कार्ला सुआरेज नवारो से खेलेगी.
पुरुष वर्ग में दो बार के चैंपियन एंडी मर्रे ने गैर वरीय डोमिनिक थियेम को 3 – 6, 6 – 4, 6 – 1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. अब उनका सामना थामस बर्डीच और जुआन मोनाको के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










