इंडियन वेल्स मास्टर्स : अगले दौर में पहुंचे फेडरर, नडाल और सेरेना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 3:07 PM

विज्ञापन

इंडियन वेल्स : इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में पूर्व चैंपियन रोजर फेडरर और राफेल नडाल तथा 14 साल के बहिष्कार के बाद वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स आसान जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गये हैं. दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने दूसरे दौर के मैच में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को 6-4, 6-2 […]

विज्ञापन

इंडियन वेल्स : इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में पूर्व चैंपियन रोजर फेडरर और राफेल नडाल तथा 14 साल के बहिष्कार के बाद वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स आसान जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गये हैं.

दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने दूसरे दौर के मैच में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को 6-4, 6-2 से हराया. नडाल ने भी नीदरलैंड के इगो सिजलिंग को 6-4, 6-2 से पराजित किया. बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव, कनाडा के मिलोस राओनिच, चेक गणराज्य के टामस बर्डिच और स्पेन के टोमी रोबरैडो भी आगे बढ़ने में सफल रहे.

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना ने कजाखिस्तान की जारिया डियास को केवल 53 मिनट में 6-2, 6-0 से करारी शिकस्त देकर चौथे दौर में प्रवेश किया. रोमानिया की सिमोना हालेप तीन सेट में जीत दर्ज करके अगले दौर में पहुंचने में सफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola