हॉकी इंडिया लीग : रांची रेज ने फाइनल में जेपी पंजाब वारियर्स को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2015 10:29 AM
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की टीम रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए प्रबल दावेदार जेपी पंजाब वारियर्स को शूट आउट में हराकर मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरी हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीत […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की टीम रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए प्रबल दावेदार जेपी पंजाब वारियर्स को शूट आउट में हराकर मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरी हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीत लिया. रांची रेज ने शूट आउट में वारियर्स को 3-2 से हराया. इससे पहले निर्धारित समय का खेल खत्म होने के बाद दोनों टीमों 2-2 से बराबरी पर थी.
चोट के कारण अनुभवी जेमी ड्वायर की गैरमौजूदगी में पंजाब वारियर्स की फारवर्ड पंक्ति पहले हाफ में बडे मौके बनाने में विफल रही. दोनों ही टीमें पहले दो क्वार्टर में एक भी पेनल्टी कार्नर हासिल नहीं कर सकी.मैच के 34वें मिनट में पंजाब वारियर्स को पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन संदीप सिंह के फ्लिक को रांची के गोलकीपर लोवेल टाइलर ने रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










