ePaper

ऑस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे मारिया शारापोवा व एंडी मर्रे

Updated at : 21 Jan 2015 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे मारिया शारापोवा व एंडी मर्रे

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियन ओपन में आज एक बड़ा उलटफेर होते-होते रह गया और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त मारिया शारापोवा व पुरुष वर्ग में एंडी मर्रे ने तीसरे दौर में प्रवेश किया.भीषण गर्मी के बीच खेले गये मुकाबले में शारापोवा ने हमवतन अलेक्जेंद्रा पानोवा को 6 – 1, 4 – 6, 7 – 5 […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियन ओपन में आज एक बड़ा उलटफेर होते-होते रह गया और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त मारिया शारापोवा व पुरुष वर्ग में एंडी मर्रे ने तीसरे दौर में प्रवेश किया.भीषण गर्मी के बीच खेले गये मुकाबले में शारापोवा ने हमवतन अलेक्जेंद्रा पानोवा को 6 – 1, 4 – 6, 7 – 5 से हराया.

वहीं ब्रिटेन के छठी वरीयता प्राप्त मर्रे ने आसान मुकाबले में स्थानीय टेनिस खिलाड़ी मारिंको मातोसेविच को 6 – 1, 6 – 3, 6 – 2 से हराकर अगले दौर में जगह बनायी. सातवीं वरीयता प्राप्त थामस बर्डीच, 24वीं वरीयता प्राप्त रिचर्ड गास्केत और महिला वर्ग में 10वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना माकारोवा भी अगले दौर में पहुंच गये. करीब 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच खेले गये मुकाबलों में शारापोवा और मर्रे समेत सभी खिलाड़ियों को चेंजओवर्स पर आइस टावेल इस्तेमाल करने पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola