बिशप हार्टमन अकादमी में स्पोर्ट्स वीक का समापन

Published at :28 Jul 2013 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
बिशप हार्टमन अकादमी में स्पोर्ट्स वीक का समापन

रांची: बिशप हार्टमन अकादमी में बीती 22 जुलाई से आयोजित खेल सप्ताह का शनिवार का समापन हो गया. 22 से 27 जुलाई तक आयोजित खेल सप्ताह के दौरान स्कूल में फुटबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, साइकिल रेस, स्पून रेस, चॉकलेट रेस, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल के पीटी शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया […]

विज्ञापन
रांची: बिशप हार्टमन अकादमी में बीती 22 जुलाई से आयोजित खेल सप्ताह का शनिवार का समापन हो गया. 22 से 27 जुलाई तक आयोजित खेल सप्ताह के दौरान स्कूल में फुटबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, साइकिल रेस, स्पून रेस, चॉकलेट रेस, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल के पीटी शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि फुटबॉल सीनियर के मैच में येलो हाउस ने ग्रीम हाउस को हराया, जबकि जूनियर टीम में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को पराजित किया. इसी प्रकार बास्केटबॉल (बालक) की प्रतिस्पर्द्धा में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को, बास्केटबॉल (बालिका) की प्रतियोगिता में रेड हाउस ने येलो हाउस को पराजित किया. बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालकों की टीम में ग्रीन हाउस और बालिकाओं की टीम में येलो हाउस और शतरंज की सीनियर टीम में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को और जूनियर टीम ने ग्रीन हाउस ने ग्रीन हाउस को हराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola