अरुणव व शायंतका चैंपियन

Published at :27 Jul 2013 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
अरुणव व शायंतका चैंपियन

रांची: एजी पश्चिम बंगाल बी के अरुणव गांगुली तथा शायंतका कुंडू ने पूर्वी क्षेत्र इंटर एजी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष व महिला एकल का खिताब जीत लिया. एजी झारखंड रांची के तत्वावधान में रिक्रिएशन क्लब हॉल में पुरुष एकल फाइनल में अरुणव गांगुली ने अपनी टीम के ही अंकुर बसाक को 7-11, 11-9, […]

विज्ञापन
रांची: एजी पश्चिम बंगाल बी के अरुणव गांगुली तथा शायंतका कुंडू ने पूर्वी क्षेत्र इंटर एजी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष व महिला एकल का खिताब जीत लिया. एजी झारखंड रांची के तत्वावधान में रिक्रिएशन क्लब हॉल में पुरुष एकल फाइनल में अरुणव गांगुली ने अपनी टीम के ही अंकुर बसाक को 7-11, 11-9, 11-5, 15-13, 13-15, 8-11 व 11-7 से हराया. वहीं महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल बी की शायंतका ने एजी असम को सीधे सेटों में 11-5, 11-3, 11-6 व 11-7 से हराया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान महालेखाकार एसकेएफ कुजूर, विशिष्ट अतिथि महालेखाकार झारखंड मनोज सहाय, निदेशक संदीप सिंह ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे. कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार मेहता ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola