भारत का विम्बलडन अभियान खत्म

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
भारत का विम्बलडन अभियान खत्म

लंदन: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना का विम्बलडन की मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में हारने से इस टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी खत्म हो गया. सानिया और रोमानिया के होरिया टेकाउ को बीती रात मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस की क्रिस्टिन म्लादेनोविच से […]

विज्ञापन

लंदन: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना का विम्बलडन की मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में हारने से इस टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी खत्म हो गया.

सानिया और रोमानिया के होरिया टेकाउ को बीती रात मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस की क्रिस्टिन म्लादेनोविच से 6.7 :5 . 7:, 6 . 7 :5 . 7: से हार का सामना करना पड़ा. नेस्टर-क्रिस्टिना के खिलाफ इस मुकाबले में दोनों सेट टाई ब्रेकर रहे, लेकिन दूसरे टाई ब्रेकर में सानिया ने कई ‘अनफोस्र्ड एरर’ कीं जिससे उन्हें मैच गंवाना पड़ा.

बोपन्ना और चीन की उनकी जोड़ीदार ज्यंग जेय को क्वार्टरफाइनल में हालैंड के जीन जूलियन रोजर और रुस की वेरा दुशेविना से तीन सेट तक चले मुकाबले में शिकस्त मिली. हालैंड..रुसी की जोड़ी ने भारतीय.चीनी जोड़ी को 6 . 3 , 3 . 6 , 6 . 3 से पराजित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola