फेरर तीसरे दौर में, स्टाकोवस्की बाहर

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
फेरर तीसरे दौर में, स्टाकोवस्की बाहर

लंदन: स्पेन के चौथी वरीय डेविड फेरर ने आज यहां चार सेट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनायी लेकिन रोजर फेडरर को हराकर सनसनी फैलाने वाले सर्गेई स्टाकोवस्की हारकर बाहर हो गये. फेरर ने पुरुष एकल में हमवतन राबटरे बातिस्ता आगुट को 6-3, 3-6, 7-6, […]

विज्ञापन

लंदन: स्पेन के चौथी वरीय डेविड फेरर ने आज यहां चार सेट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनायी लेकिन रोजर फेडरर को हराकर सनसनी फैलाने वाले सर्गेई स्टाकोवस्की हारकर बाहर हो गये.

फेरर ने पुरुष एकल में हमवतन राबटरे बातिस्ता आगुट को 6-3, 3-6, 7-6, 7-5 से हराया. उनका अगला मुकाबला अलेक्सांद्र डोल्गोपोलोव से होगा. उक्रेन के 26वीं वरीय डोल्गोपोलोव ने कोलंबिया के सैंटियागो गिराल्डो को 6-4, 7-5, 6-3 से हराया.

फेडरर को दूसरे दौर में हराने वाले उक्रेन के स्टाकोवस्की हालांकि विंबलडन में अपना शानदार अभियान जारी नहीं रख पाये और तीसरे दौर में आस्ट्रिया के जर्गेन मेलजर से 6-2, 2-6, 7-5, 6-3 से हार गये. स्टाकोवस्की ने बुधवार को मौजूदा चैंपियन फेडरर को हराकर आल इंग्लैंड क्लब के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर किया था.

पिछले एक दशक में पहली बार फेडरर किसी ग्रैंडस्लैम से इतनी जल्दी बाहर हुए थे, लेकिन 27 वर्षीय स्टाकोवस्की की खुशी 48 घंटे के अंदर ही चकनाचूर हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola