भुवनेश्वर में होगा हॉकी इंडिया लीग 2015 का आगाज

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग 2015 का आगाज भुवनेश्वर के नवनिर्मित कलिंगा स्टेडियम में 22 जनवरी को होगा. पूरे एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन का समापन 22 फरवरी को होगा. दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल और फाइनल खेला जायेगा. हॉकी इंडिया लीग के तीसरे टूर्नामेंट के […]
नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग 2015 का आगाज भुवनेश्वर के नवनिर्मित कलिंगा स्टेडियम में 22 जनवरी को होगा. पूरे एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन का समापन 22 फरवरी को होगा. दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल और फाइनल खेला जायेगा.
हॉकी इंडिया लीग के तीसरे टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मेजबान कलिंगा लांसर्स की टीम टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के स्वामित्व वाली रांची रेज से भिड़ेगी.टूर्नामेंट की एक और नयी फ्रेंचाइजी दबंग मुंबई अपने पहले मैच में 23 जनवरी को जेपी पंजाब वारियर्स से भिड़ेगी. इसी दिन लखनऊ में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स और गत चैंपियन दिल्ली वेवराइडर्स की टीमें आमने- सामने होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




