चैपियंस लीग : मैड्रिड, डार्टमंड अंतिम 16 में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2014 2:40 PM
पेरिस : गत विजेता रीयाल मैड्रिड और 2013 की उपविजेता बोरुसिया डार्टमंड ने चैपियंस लीग फुटबाल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया. मैड्रिड ने ग्रुप बी के चारों मैच जीते हैं और टूर्नामेंट में यह उसकी लगातार 12वीं जीत है. उसने करीम बेंजीमा के गोल के दम पर लीवरपूल को 1 – 0 से […]
पेरिस : गत विजेता रीयाल मैड्रिड और 2013 की उपविजेता बोरुसिया डार्टमंड ने चैपियंस लीग फुटबाल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया. मैड्रिड ने ग्रुप बी के चारों मैच जीते हैं और टूर्नामेंट में यह उसकी लगातार 12वीं जीत है. उसने करीम बेंजीमा के गोल के दम पर लीवरपूल को 1 – 0 से हराया.
दूसरी ओर डार्टमंड ने ग्रुप डी में गालाटासारे को 4 -1 से शिकस्त दी. एटलेटिको मैड्रिड और बायेर लीवरकुसेन ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली. जुवेंटस, बेसेल और बेनफिका ने भी जीत दर्ज की लेकिन आर्सनल ने तीन गोल से बढत बनाने के बावजूद एंडेरलेश के खिलाफ 3 – 3 से ड्रा खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










